Tuesday, November 17, 2026
17.1 C
Bhopal

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 3 युवाओं पर 6 महीने का बैन

भोपाल में बीते दिनों सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में भोपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दफेसबुक, इस्टाग्राम, वॉट्सअप का गलत उपयोग करने के मामले में 3 युवाओं पर 6 महीने का बैन लगा दिया है। फोटो पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ न्यायालय पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3(1) ख 3 (1) ग के तहत कार्यवाही की है। अब यह अगले 6 महीने के लिए किसी भी प्रकार के सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग नहीं कर सकते हैं। ऐसा करते पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।तीनों आरोपियों जिनमें से एक के खिलाफ थाना मंगलवारा में तथा अन्य 2 के खिलाफ थाना हनुमानगंज मे अपराध कायम है। उक्त आदेश की प्रति तामील कराई गई। उनके द्वारा उपयोग किए गए मोबाईल में इस्टॉट किए गए सोशल मीडिया से संबंधित एप डिलीट करा दिए गए। उनसे बाउंड भी भरवाया गया। इसमें कहा गया कि अगले आगामी 6 माह तक किसी भी प्रकार के सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग नहीं करेंगे। इसका उल्लंघन किया जाता है तो नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी ।इसके अतिरिक्त उपरोक्त अनावेदको के विरूध धारा 108 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस जोन-3 भोपाल द्वारा भविष्य में सदाचार व सदभावना बनाए रखने के लिए 1 साल के लिए बाउंड ओवर किया गया है। भविष्य मे भी इस तरह के कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्यवाही निरंतर की जाएगी।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img