Thursday, April 2, 2026
26.6 C
Bhopal

भोपाल में सिपाही ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

भोपाल के बंगरसिया के सीआरपीएफ कैम्प में रहने वाले एक सिपाही ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उनका शव शुक्रवार तड़के पत्नी ने फंदे पर लटका देखा। गुरुवार की रात को पढ़ाई को लेकर उन्होंने बच्चों को फटकार लगाई थी। इस बात से उनकी पत्नी भी उनसे नाराज हो गई थी। सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एएसआई अमोल शर्मा ने बताया कि मूलत: गुणगांव हरियाणा निवासी महेश कुमार पुत्र बाबूलाल(43) सीआरपीएफ में आरक्षक(बिगुलर) थे और इन दिनों जालंधर में पदस्थ थे। बंगरसिया स्थित सीआरपीएफ कैम्प में अपनी पत्नी, बेटा और बेटी के साथ रहते थे।

इन दिनों वह अपने परिवार के पास आए हुए थे। गुरुवार की रात उन्होंने शराब के नशे में 12वीं में पढ़ने वाले बेटे और कक्षा सातवीं में पढ़ाई करने वाले बेटी को पढ़ाई-लिखाई को लेकर जमकर डांट लगाई।

आज बच्चों का एग्जाम था

डांटने की बात को लेकर पत्नी ने आपत्ति जताते हुए विरोध किया, क्योंकि अगली सुबह शुक्रवार को बच्चों को पेपर था। इसके साथ ही पत्नी ने अपनी सास को कॉल कर पति द्वारा बच्चों की पिटाई की शिकायत की थी।

इस पर मां ने भी कॉल पर महेश से नाराजगी जताई थी। रात करीब साढ़े दस बजे आरक्षक महेश अपने कमरे में चले गए। तड़के सुबह उठी पत्नी ने फंदे पर उनके शव को लटका देखा। शुक्रवार की दोपहर को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है।

Hot this week

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

Topics

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img