Saturday, March 28, 2026
25.1 C
Bhopal

ग्वालियर में 10 हजार का इनामी बदमाश पकड़ाया

ग्वालियर में एक बदमाश को पुलिस ने उसी इलाके में पैदल घुमाया है जिस इलाके में यह बदमाशी करते हुए अपना सिक्का जमाने की कोशिश में था।

बदमाश का नाम भोला उर्फ लालू यादव बताया है। उस पर 10 हजार का इनाम था। इसके एक साथी को पवन सिकरवार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

बताया गया है कि एक युवक मधुराम सिंह यादव और मोहन पाल का जमीन को लेकर विवाद कोर्ट में चल रहा था। इसी बीच मधुराम ने अपनी जमीन संदीप तोमर और पवन सिकरवार को बेच दी।

10 सितंबर 2024 को जमीन को लेकर संदीप और मोहन पाल के बीच विवाद हो गया। जिसमें लालू, संदीप, मधुराम और पवन ने मारपीट कर फायरिंग की थी।

जिस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने पवन को पूर्व में पकड़ा था और लालू के पकड़े जाने के बाद इस मामले में मधुराम और संदीप का पकड़ा जाना शेष है।

यह काम कर रही थी गैंग ग्वालियर में बदमाश ने गैंग बना रखी थी। इनकी नजर विवादित जमीन पर रहती थी और जैसे ही विवादित जमीन इनकी नजरों में आती, जमीन के असल मालिक को बहला-फुसलाकर यह उससे कहते कि हमसे लिखा-पढ़ी कर लो।

बाकी हम संभाल लेंगे। ऐसी ही एक डील जब इन्होंने की तो दूसरा पक्ष सामने आ खड़ा हुआ। इसमें जमकर विवाद हुआ और खून भी बहा। इस पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का जैसे ही मामला दर्ज किया गया आरोपी अंडरग्राउंड हो गए।

इसके बाद जब पुलिस इनके पीछे पड़ी तो यह ज्यादा नहीं भाग और अब पुलिस भोला को उठा लाई। महाराजपुरा थाना टीआई धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र में बदमाशी की थी, इसलिए जुलूस भी वहीं निकाला है।

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया-

ग्वालियर में बदमाशों के लिए जीरो टॉलरेंस है। बदमाशों के लिए एक ही जगह है हवालात। पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ा है, उस पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित था।

Hot this week

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

बी-फार्मेसी के छात्र ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगा कर दी जान

​भोपाल। शहर के भानपुर इलाके में रहने वाले एक...

Topics

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर हंगामा, AIMIM कार्यकर्ताओं ने रोका काम

​भोपाल। राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में...

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी आवास योजना: बिना जांच के करोड़ों का भुगतान करने वाले अफसर पर शिकंजा।

​डबरा/ग्वालियर। डबरा नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img