Sunday, April 12, 2026
38.1 C
Bhopal

भोपाल में कर्ज से तंग युवक ने सुसाइड किया

भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में रहने वाले युवक ने सल्फॉस खाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के पिता ने तीन लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटे ने महज 5000 रुपए कर्ज लिया था। तीनों आरोपी ब्याज सहित 35 हजार रुपए लौटाने का दबाव बना रहे थे। आए दिन उसे हत्या की धमकी दी जाती थी। इसी के तंग आकर जवान बेटे ने जान दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक प्रदीप अहिरवार (30) पिता हरनाम सिंह अहिरवार बालमपुर गांव का रहने वाला था। वह ईंट भट्‌टे पर काम करता था, इसी के साथ लोडिंग वाहन भी चलाता था। मंगलवार शाम को वह सल्फॉस खाकर घर लौटा। उल्टियां करता देख उससे पूछताछ की तब उसने बताया कि सल्फॉस की तीन गालियां खा ली हैं। तत्काल उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।

पिता बोले तकादेदारों से छिपता घूम रहा था बेटा

मृतक के पिता हरनाम ने बताया कि शैतान सिंह बंजारा और प्रकाश सिंह बंजारा गांव में रहते हैं। बेटे ने उनसे पांच हजार रुपए उधार लिए थे। जिसे वह लौटा नहीं सका तो आरोपियों ने ब्याज सहित 35 हजार रुपए मांगना शुरू कर दिए। लिहाजा उनके खौफ से बेटे ने घर आना छोड़ दिया, उनसे छिपता घूमता था।

मंगलवार की शाम बेटा लौटा भी तो सल्फास की गोलियां खाने के बाद। तब उसने बताया कि शैतान और प्रकाश लगातार उसे पीटने और हत्या करने की धमकी दे रहे थे। उसका पीछा किया जाता था, अगर उनके हाथ लगा तो वे उसे मार देंगे। इसी डर से उसने जहरीला पदार्थ खाया है। इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।

पुलिस बोली परिजनों के डिटेल बयानों में होगा खुलासा

पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के डिटेल बयानों को भी अभी दर्ज नहीं किया जा सका है। डिटेल बयानों से सुसाइड के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इंस्टा पर युवती से वीडियो कॉल के कई वीडियो

प्रदीप की इंस्टाग्राम आईडी पर एक युवती के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए उसकी कई वीडियो मौजूद हैं। इन रील्स में अधिकांश सैड सांग भी हैं। लिहाजा पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी जांच कर रही है

Hot this week

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

Topics

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img