Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरी मासूम, मौत

भोपाल के कोकता में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर पांच साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के समय पिता ठेकेदार से बात कर रहे थे, जबकि मां बर्तन धोने में व्यस्त थी। बच्ची खेलते हुए पहली मंजिल पर पहुंची, यहां बिना मुंडेर की छत से गिरकर घायल हो गई।

हादसा सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे का है। बुधवार की सुबह सात बजे इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। बिलखिरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

कामनी बंसल (5) पुत्री श्रवण बंसल राजधानी परिसर कोकता में स्थित निर्माणाधीन मकान में मां-पिता के साथ रहती थी। उसके पिता मिस्त्री का काम करते हैं। परिवार मूल रूप से दमोह का रहने वाला है। रक्षाबंधन की छुट्‌टी के लिए बच्ची के पिता सोमवार की शाम को घर आए ठेकेदार से बात कर रहे थे।

पिता को पड़ोसियों ने दी मासूम के गिरने की सूचना

मासूम के गिरने के बाद पड़ोसियों ने उसके पिता को हादसे की सूचना दी। इसके बाद पिता ने खून से लथपथ बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सिर में आई थी गंभीर चोट

बताया जा रहा है कि बच्ची सिर के बल गिरी थी, इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थीं। तमाम प्रयासों के बाद भी डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। कामनी परिवार की सबसे छोटी बेटी थी। उससे बड़े एक भाई और एक बहन और हैं। पुलिस का कहना है कि हादसे की सभी एंगल से जांच की जा रही है।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img