Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले चढे़ क्राइम ब्रांच के हत्थे

भोपाल क्राइम ब्रांच ने हथियारों की तस्करी करने वालो पर नकेल कसी है | इसके साथ ही आरोपी अमन के तार ड्रग्स कांड के आरोपी अंशुल भूरी से जुड़े पाए हैं | वही मामले में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को औबेदुल्लागंज से गिरफ्तार किया है | सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपी किसी घटना को अंजाम देने वाले थे | जानकारी के अनुसार गुलाब जामुन का व्यवसाय करने वाले अंकित कहार (33) ने मछली ड्रग्स कांड में आरोपी यासीन का दोस्त अंशुल भूरी से अवैध पिस्टल खरीदी थी | जिसकी डिलीवरी अंशुल ने अपने दोस्त अमन (27) से करवाई थी | वही मामले में क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अवैध हथियार तस्करी के आरोपी अमन दाहिया के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं | मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है आगे और खुलासे होने की संभावना है |

यह पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच में मुखबीर से सूचना मिली थी कि आरोपी अंकित कहार (33) ओबैदुल्लागंज पर खड़ा है | क्राइम ब्रांच में आरोपी से अपराध के बारे में पूछताछ की तो अंकित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया | क्राइम ब्रांच को अंकित ने बताया कि उसने 3 महीने पहले अंशुल से पिस्टल खरीदी थी | अंशुल ने अंकित से कहा था कि ₹25000 लगेंगे पिस्टल मिल जाएगी | इसके बाद अंशुल ने अंकित की होटल पर अमन दाहिया से पिस्तौल भिजवा दी | वही मामले में क्राइम ब्रांच सूत्रों ने बताया आरोपी अंकित बार-बार क्राइम ब्रांच को गुमराह कर रहा था | क्राइम ब्रांच आरोपी अंकित के बताए हुए स्थान पर भारत टॉकीज चौराहे पर उसकी गुलाब जामुन की दुकान के पास एक खंडहर की मकान पर पहुंची | जहां से क्राइम ब्रांच ने एक क्रिस्टल एक जिंदा करतूत बरामद किया |

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img