Sunday, April 12, 2026
36.5 C
Bhopal

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात आपसी विवाद में एक 30 वर्षीय युवक की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। घटना कुंदन नगर स्थित शराब दुकान के पास स्थित एक खाली मैदान की है।

अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात डायल 112 को सूचना मिली थी कि एक युवक लहूलुहान हालत में मैदान में पड़ा है। पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से गंभीर हालत देखते हुए उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। यहाँ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक अपने कुछ साथियों के साथ मैदान में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात पर विवाद हुआ और साथियों ने उसके सिर पर भारी पत्थर से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

​”पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। शराब दुकान और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों और मृतक की पहचान की जा सके।”

पुलिस जांच टीम

​पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Hot this week

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

Topics

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img