Wednesday, February 11, 2026
27.1 C
Bhopal

कुत्ते पर लड़ाई ने पहुंचा दिया अस्पताल

मिसरोद क्षेत्र में घर घुसे श्वान को गाली देकर भगाना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हो गया। उसके पड़ोस में रहने वाले मां-बेटे ने इस बात पर विवाद शुरू कर दिया। साथ ही लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। हमले में महिला का सिर फूट गया और नाक की हड्डी भी टूट गई। अन्य पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शिकायत पर मिसरोद पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

महिला ने श्वान को गाली तो बढ़ा विवाद

एएसआइ भागीरथ राय के अनुसार 37 वर्षीय सुनीता विश्वकर्मा मिसरोद क्षेत्र के मानसरोवर नगर में रहती है। उसका पति राजू विश्वकर्मा भारत गैस एजेंसी में नौकरी करता है। घर के बाहर घूमने वाले श्वानों को लेकर उसका पड़ोस में रहने वाली महिला फूलवती जाटव से पहले भी विवाद हो चुका है। शनिवार सुबह सुनीता घर में अकेली थी और खाना बना रही थी। इस दौरान उसके घर में श्वान घुस गया। इस पर महिला ने श्वान को गाली देते हुए घर से बाहर कर दिया।

महिला पर लाठी-डंडों से हमला किया

इस बात पर पड़ोस में रहने वाली फूलवती और उसका बेटा आकाश घर में आ गए। उन्होंने श्वान से अभद्रता को लेकर महिला से झगड़ा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आकाश ने सुनीता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे सुनीता के सिर और नाक पर गंभीर चोट आ गई। बाद में आवाज सुनकर पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। घटना के बाद आरोपित मां-बेटे घर से भाग निकले, मिसरोद पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Hot this week

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

Topics

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img