Sunday, February 22, 2026
31.6 C
Bhopal

मालिक के घर से चोरी करने वाली युवती अरेस्ट

भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने कारोबारी के घर से चोरी करने वाली महिला नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने काम करते समय मौका पाकर 4 अगस्त को मालिक के घर की अलमारी खोलकर उसमें रखी ज्वेलरी और नकदी चोरी कर ली थी।

जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश की और हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवती ने चोरी का सामान महाराष्ट्र में रहने वाले मंगेतर को बेचने के लिए दिया था। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान जब्त कर लिया गया है।

एसीपी अनिल बाचपेसी ने बताया कि फरियादी यासिर अहमद कुरैशी एवं उसकी पत्नी द्वारा अपने घर में काम करने वाली नौकरानी पर शंका व्यक्त की थी। इस संदेह के आधार पर तान्या भार्गव निवासी मल्टी शाहजहांनाबाद को हिरासत में लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि सोने की ज्वेलरी चोरी कर बेचने के लिए अपने मंगेतर आशीष तुरंकर को दी थी। आशीष नागपुर, महाराष्ट्र का रहने वाला है। महिला की निशानदेही पर नागपुर से आशीष को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से सोने के 4 कंगन और 2 चूड़ियां समेत कुल 6 लाख रुपए कीमत का सामान जब्त किया गया है।

Hot this week

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...

भेल स्पोर्ट्स क्लब के पास जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

​भोपाल। शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल स्पोर्ट्स...

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

Topics

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img