Tuesday, October 27, 2026
21.1 C
Bhopal

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित ‘सुहाग लॉज’ में शनिवार दोपहर पुलिस की अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। मुखबिर की सूचना पर दोपहर करीब 3 बजे की गई इस कार्रवाई के दौरान लॉज से 8 युवक और 10 युवतियां पकड़े गए। पुलिस की दबिश की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

​अफसरों की मौजूदगी में हुई जांच

​कार्रवाई की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीओपी (SDOP) शिखा भलावी और थाना निरीक्षक संजय वेदिया खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने लॉज के कमरों की तलाशी ली और वहां मौजूद युवक-युवतियों से पूछताछ की।

​एसडीओपी शिखा भलावी ने बताया कि, “जांच के दौरान लॉज में कुल 18 लोग मिले, जो सभी बालिग थे। उनसे प्रारंभिक पूछताछ कर और जरूरी जानकारी जुटाने के बाद उन्हें मौके से ही छोड़ दिया गया है।”

​त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट

​थाना निरीक्षक संजय वेदिया के अनुसार, आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर के सभी होटल और लॉजों की नियमित चेकिंग की जा रही है ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। पुलिस अब इस बात की तस्दीक कर रही है कि पकड़े गए युवक-युवतियां कहाँ से आए थे और क्या उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है।

​”लॉज संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि बिना पहचान पत्र और उचित रिकॉर्ड के किसी को भी कमरा न दें। सुरक्षा के लिहाज से यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।”

— पुलिस प्रशासन

Hot this week

भोपाल ISBT से हटेंगी प्राइवेट बसें, आग लगने की घटना के बाद नगर निगम सख्त

भोपाल: रविवार शाम भोपाल के आईएसबीटी बस स्टैंड पर...

कोलार रोड के अब्बास नगर में अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर छापा, 98 सिलेंडर जब्त

भोपाल: भोपाल के कोलार रोड स्थित अब्बास नगर में...

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...

Topics

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img