Saturday, April 11, 2026
33.9 C
Bhopal

भोपाल में देर रात लकड़ी के कारखाने में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

भोपाल के पातरा पुल धोबी घाट के पास स्थित एक लकड़ी के कारखाने में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। यह आग भोपाल डेकोरेटर नामक कारखाने में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में कारखाने में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
देर रात मचा हड़कंप
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार देर रात अचानक कारखाने से ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। लकड़ी का कारखाना होने के कारण आग तेजी से फैली और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर मौके पर एसीपी बिट्टू शर्मा सहित जहांगीराबाद और ऐशबाग थाने का भारी पुलिस बल तैनात रहा।

भोपाल डेकोरेटर की घटना के बाद की तस्वीर।

पुरानी घटनाओं से नहीं लिया सबक
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में आगजनी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहाँ कई बार आग लग चुकी है, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण बार-बार ऐसे हादसे हो रहे हैं। कारखाने में लकड़ी और डेकोरेशन का सामान भारी मात्रा में होने के कारण नुकसान का आकलन लाखों में किया जा रहा है।
इनका कहना है
आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें सक्रिय हो गई थीं। प्राथमिकता आग को रिहायशी इलाकों में फैलने से रोकने की थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।”
एसीपी बिट्टू शर्मा

Hot this week

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

Topics

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img