Sunday, April 12, 2026
36.3 C
Bhopal

नाबालिग प्रेमिका और बालिग प्रेमी ने जहर खाकर जान दी

गुना में नाबालिग प्रेमिका और उसके बालिग प्रेमी ने जहर खाकर जान दे दी। रविवार रात इलाज के दौरान 16 वर्षीय लड़की की जिला अस्पताल में मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही प्रेमी अस्पताल से भाग निकला। सोमवार सुबह उसका शव कॉलोनी के पीछे खेतों की ओर पड़ा मिला।

कैंट थाना पुलिस के अनुसार, रशीद कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय गणेश रजक का पड़ोस में रहने वाली आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय लड़की से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग था।

घर पहुंची मां तो उल्टियां कर रही थी बेटी रविवार शाम करीब 6 बजे जब लड़की की मां और भाई घर लौटे, तो वह उल्टियां कर रही थी। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। इलाज के बाद वह सो गई, लेकिन रात करीब 9:30 बजे उसकी मौत हो गई।

प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही भागा प्रेमी लड़की के साथ ही गणेश ने भी जहर खाया था। जब लड़की अस्पताल में भर्ती थी, तब गणेश भी वहां पहुंचा था। जैसे ही उसे प्रेमिका की मौत की जानकारी मिली, वह अस्पताल से भाग गया। रात भर वह घर नहीं लौटा।

Hot this week

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

Topics

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img