Saturday, April 11, 2026
35.8 C
Bhopal

भोपाल में आउटर पर खड़ी ट्रेन से उतरा नाबालिग छात्र

भोपाल के सूखी सेवनिया और चौबड़ा के बीच आउटर पर खड़ी ट्रेन से 12वीं कक्षा का छात्र उतर गया। उसकी तबीयत खराब थी और वह उल्टी कर रहा था। तभी दूसरी ओर से आई ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा उसके मामा की आंखों के सामने हुआ। मृतक छात्र परिवार का इकलौता बेटा था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना गुरुवार रात की है। शुक्रवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यश रघुवंशी (16) पुत्र सुनील रघुवंशी पी एंड टी चौराहा, कमला नगर में रहता था। वह रातीबढ़ के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था।

ट्रैक पर उल्टी कर रहा था, ट्रेन की चपेट में आया

यश के मामा नीरज के मुताबिक, गुरुवार सुबह वह मौसी के घर घूमने गया था। मैं उसे अपने साथ ले गया था और शाम के समय हम भोपाल के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान यश की तबीयत खराब हो गई।

इसी बीच आउटर पर ट्रेन रुक गई। यश ने उल्टी आने की बात कही और ट्रेन से उतरने की इच्छा जताई। मैंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका और नीचे उतर गया। वह सामने के ट्रैक के किनारे उल्टी कर रहा था, तभी दूसरी ओर से आई तेज रफ्तार ट्रेन के हवा के झोंके से वह संतुलन खो बैठा और ट्रेन की चपेट में आ गया।

इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता एक प्राइवेट कॉलेज में स्पोर्ट्स टीचर हैं। बेटे की मौत के बाद मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hot this week

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

Topics

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img