Tuesday, February 17, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में बदमाश ने समारोह में की फायरिंग

भोपाल के गोविंदपुरा थाने के हिस्ट्री शीटर बदमाश गोपाल पाटिल का एक वीडियो वॉट्सएप पर वायरल हो रहा है। वीडियो अन्ना नगर में दो से तीन दिन पहले हुई एक शादी समारोह का बताया जा रहा है। वीडियो में गोपाल नाचते हुए देसी पिस्टल से दो राउंड फायर करता है। मौके पर मौजूद लोग उस पर जमकर पैसा उड़ा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि मामले की जांच करा रहे हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि वीडियो कितना पुराना और कहां का है।

ऐसे सुर्खियों में आया था गोपाल

16 नवंबर 2016 को गोपाल पाटिल ने गुर्गों के साथ मिलकर 23 वर्षीय दिनेश और 26 वर्षीय एम वेंकटेश पर पिस्टल से तीन फायर किए तथा जान से मारने की नीयत से दोनों युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। हमला क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ाने और पुरानी रंजिश को लेकर किया गया था। गोपाल बीते दस सालों से लगातार अन्ना नगर में सक्रिय रूप से अपराध कर रहा है। उसके खिलाफ दर्जनों मारपीट, हत्या के प्रयास, शराब तस्करी, अड़ीबाजी जैसे अपराध दर्ज हैं।

सिर को छूकर निकल गई थी गोली

गोपाल के हमले में गोली वेंकटेश के सिर के दाहिने हिस्से को छूकर निकल गई। सिर का घाव गंभीर नहीं था, लेकिन पेट में चाकू से हुआ घाव गंभीर थे। हमलावरों ने दिनेश पर भी चाकू से हमला किया था। मामले में गोविंदपुरा पुलिस ने गोपाल, संदीप, नितिन, शुभम और रोहित पाटिल को नामजद आरोपी बनाया था।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

पत्नी ही निकली पति की कातिल, ‘पुजारी’ प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का षड्यंत्र

​मंडला। जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सुमित...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img