Sunday, November 29, 2026
14.1 C
Bhopal

दिग्विजय बोले- पंचायत करने वाला अमेरिका कौन?

भारत-पाक के बीच अमेरिका के हस्तक्षेप से सीजफायर पर सहमति देने को लेकर कांग्रेस के नेता मोदी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वीडियो X पर शेयर करते हुए लिखा- 26/11 मुंबई हमले के बाद गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का बयान आज के संदर्भ में अवश्य देखें। जय सिया राम।

39 सेकेंड के वीडियो में प्रधानमंत्री कह रहे हैं…

पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए। ये लव लेटर लिखना बंद करना चाहिए। इंटरनेशनल प्रेशर पैदा करने की ताकत आज हिन्दुस्तान में है। पूरी दुनिया पर आज हम प्रेशर पैदा कर सकते हैं। पाकिस्तान हमको मारकर चला गया। मुंबई में हमला बोल दिया। हमारे मंत्री जी अमेरिका गए और रोने लगे कि ओबामा, ओबामा… ये हमको मारकर चला गया। पड़ोसी मारकर चला जाए और आप अमेरिका जाते हो? पाकिस्तान जाओ न। पाकिस्तान जिस भाषा में समझे, समझाना चाहिए।

दिग्विजय ने लिखा, पड़ोसी मार कर चला गया तो अमेरिका क्या जाना – पाकिस्तान जाओ न। पाकिस्तान जिस भाषा में समझे समझाना चाहिए। मोदी जी की कथनी और करनी में अंतर। कोई नई बात नहीं है।

Hot this week

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...

वीआईपी रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कूल बस, 3 बच्चों समेत 6 घायल

भोपाल। शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा सर्किल पर...

Topics

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img