Friday, February 13, 2026
17.2 C
Bhopal

तेज रफ़्तार बाइक ने भाई-बहन को मारी टक्कर:5 साल के मासूम की मौत, पिता के साथ टहलने निकले थे बच्चे

भोपाल के ईटखेड़ी इलाके के एक गांव में अपने पिता के साथ जा रहे भाई-बहन को एक बाइक ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने के कारण 5 साल के भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहन गंभीर रुपए से घायल हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया। घटना बुधवार शाम की है, पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

एसआई रिंकू जाटव ने बताया कि मजदूरी करने वाला वीरू यादव बीनापुर गांव में रहता है। बुधवार की शाम अपने गांव से गोलखेड़ी की ओर पैदल जा रहे थे। वीरू के साथ उनका पांच साल का बेटा राज यादव व दो साल की बेटी आरोही भी थी।

रास्ते में पीछे से आए तेज रफ़्तार बाइक सवार ने राज व आरोही को टक्कर मार दी। बाइक की चपेट में आने के कारण राज थोड़ी दूर तक घिसटा जबकि आरोही वहीं पर गिर गई।

सिर में आई थी गंभीर चोट

मासूम राज को सिर में गंभीर चोट आई थी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां राज को मृत घोषित कर दिया। जबकि आरोही का इलाज चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि बाइक सवार जिस ओर गया है, उस तरफ दो ही गांव है। इन गांवों में आरोपी बाइक सवार युवक की तलाश की जा रही है।

Hot this week

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img