Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

सीमांकन की रिपोर्ट देने के लिए पटवारी ने मांगी रिश्वत:पंचायत भवन में 40 हजार रुपए लेकर पैंट की जेब में रखे, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

रतलाम में रिश्वत लेते पटवारी को उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा है। पटवारी ने जमीन सीमांकन के बाद पटवारी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। तय प्लान के मुताबिक पटवारी को 40 हजार रुपए देते ही गुरुवार दोपहर उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पटवारी ने रिश्वत राशि अपने हाथ में लेकर पैंट की जेब में रखी।

उज्जैन लोकायुक्त की यह कार्रवाई जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर गांव पंचेड़ में हुई है। लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि पंचेड़ निवासी गोपाल पिता बालमुकुंद उपाध्याय ने शिकायत की थी। भूमि के सीमांकन उपरांत पटवारी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के एवज में राशि मांग फायदा कराने की बात कही। शिकायत के आधार पर प्लान तय कर गुरुवार दोपहर ग्राम पंचायत भवन में रिश्वत लेते पटवारी रमेशचंद्र बैरागी को रंगे हाथों पकड़ा है।

50 हजार रुपए मांगे थे

पटवारी द्वारा रिश्वत के 50 हजार रुपए मांगे गए थे। पहले 40 हजार रुपए देना तय हुआ। 10 हजार बाद में देने को कहा। लोकायुक्त के तय प्लान के बाद फरियादी गोपाल ने पटवारी बैरागी को पंचेड़ के ग्राम पंचायत भवन बुलाया। यहां पर रिश्वत दी। रुपए लेकर पटवारी ने अपनी पेंट की जेब में रख लिए। पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम को इशारा मिलते ही पटवारी को रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त ने आरोपी पटवारी रमेश बैरागी के खिलाफ धारा 7 भ्र्ष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संसोधन 2018 ) के अधीन केस दर्ज कर लिया है।

टीम में यह रहे शामिल लोकायुक्त की कार्रवाई पंचायत भवन पंचेड में जारी है। कार्रवाई में डीएसपी सुनील तालान एवं राजेश पाठक, हेड कांस्टेबल हितेश लालावत, कांस्टेबल संदीप कदम, श्याम शर्मा, इसरार खान, कमल पटेल आदि शामिल है।

Hot this week

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

Topics

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img