Monday, February 16, 2026
24.1 C
Bhopal

फरार और इनामी आरोपी को ऐशबाग पुलिस ने धरदबोचा

थाना प्रभारी वीबीएस सेंगर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया

भोपाल। थाना ऐशबाग पुलिस ने फरार और इनामी आरोपी कमलेश बैरागी (31) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के मुताबिक फरियादी निवासी सुभाष नगर शिव मंदिर के पास थाना ऐशबाग ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि मेरी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर कही ले गया है।इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह सेंगर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपी की धरपकड के लिए टीम को लगाया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपी कमलेश दास बैरागी की आस पडोस के लोगो से पूछताछ कर पतारसी कर आरोपी कमलेश दास बैरागी की मुखबिर सूचना व इलेक्ट्रोनिक माधय्म से आरोपी का पता कर घेराबंदी कर आरोपी कमलेश दास गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाता है।

दबंग स्टाइल और अपराधियों दिलों में खौफ के लिए जाने जाते हैं सेंगर

आपको बता दे थाना प्रभारी ऐशबाग विजय बहादुर सेंगर अपने दबंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। सेंगर इससे पहले भोपाल के थाना सुखीसेवनिया मैं पदस्थ थे। वहां पर भी उन्होंने शराब माफिया से लेकर गांजा तस्करों सहित गुंडे बदमाशों के दिलों में खाकी का खौफ पैदा कर दिया था। चुनाव के समय टीआई वीबीएस सेंगर का तबादला रायसेन जिले के थाना उदयपुरा में कर दिया गया था। पिछले दिनों हुए फर्जी कॉल सेंटर कांड के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने सेंगर को भोपाल वापस बुलाकर थाना ऐशबाग की कमान सौंपी हैं।

आरोपी को गिरफ्तार करने में इन लोगों की रही अहम भूमिका

निरीक्षक विजय बहादुर सिंह सेंगर , उनि लक्ष्मण राई ,उनि भावना तोमर, सउनि संजय ओझा, प्रआर 38 लोकेन्द्र सिंह सोलंकी , प्र.आर.971 अजय शर्मा,आर 336 रूपेश महोबिया, आर.3561 सुनील राजपूत, की सराहनीय भूमिका रही। कमलेश दास बैरागी पिता बनवारी दास उम्र 31 वर्ष नि म.न.54 ठाकुर मोहल्ला ग्राम निपानिया खुर्द पोस्ट सिराठी थाना श्यामपुर जिला सीहोर

Hot this week

शादी समारोह से लौट रहे बस चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

​भोपाल | राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार...

Topics

शादी समारोह से लौट रहे बस चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

​भोपाल | राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार...

शिक्षा जगत के शिखर पुरुष डॉ. भरत छापरवाल का निधन

इंदौर | शिक्षा और चिकित्सा जगत के एक युग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img