Thursday, February 19, 2026
20.1 C
Bhopal

भोपाल में चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला फिसली

भोपाल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी हमसफर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20481) सुबह करीब 9:02 बजे रवाना हो रही थी। तभी एक 35 साल की महिला उस ट्रेन के एसी कोच B7 में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। ट्रेन धीरे-धीरे चल रही थी, लेकिन हाथ में सूटकेस होने की वजह से महिला का बैलेंस बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर फिसलने लगी।

महिला के फिसलते ही वहां मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह और आरक्षक अनिल शर्मा तुरंत दौड़े और उसे पकड़कर प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया। नहीं तो महिला ट्रेन के नीचे आ सकती थी।

घटना के दौरान ट्रेन मैनेजर रोमेश चौबे ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाई और ट्रेन को रोक दिया। इससे महिला सुरक्षित बच गई, बाद में उसे कोच में चढ़ाया गया।

चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें

रेल प्रशासन ने RPF के दोनों जवानों और ट्रेन मैनेजर की सतर्कता की तारीफ की है। भोपाल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि “हमारे लिए यात्रियों की सुरक्षा सबसे जरूरी है।

उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि चलती हुई ट्रेन में कभी भी चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें, क्योंकि यह जान के लिए खतरा हो सकता है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। यात्रियों से भी सहयोग की अपील की गई है, जिससे यात्रा सुरक्षित और आसान हो सके।

Hot this week

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...

Topics

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...

मां के बॉयफ्रेंड ने किया बेटी से रेप

भोपाल | राजधानी के पिपलानी इलाके से रिश्तों को...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img