Saturday, February 21, 2026
25 C
Bhopal

चलती ट्रेन से फिसला युवक, RPF जवान ने बचाया

भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रेन पर चढ़ते समय एक युवक का पैर फिसला और वह नीचे गिर गया। वह प्लेटफार्म और कोच के बीच में फंसने लगा। तभी आरपीएफ जवान ने दौड़ लगाई और खींचकर युवक को बचा लिया।

मामला शनिवार शाम का है, जो रविवार को सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शाम को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म-1 से रवाना हो रही थी। इसी दौरान भोपाल के गांधीनगर निवासी अमरपाल सिंह प्लेटफॉर्म टिकट लेकर अपने परिजनों को ट्रेन में बैठाने आए थे। अधिक सामान चढ़ाने के लिए कोच में गए थे। ट्रेन के चलने के बाद जब उन्होंने नीचे उतरने का प्रयास किया, तो उनका संतुलन बिगड़ गया और वे फिसलकर कोच और प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़े।

आरक्षक ने तुरंत खींचा मौके पर मौजूद आरपीएफ आरक्षक कृष्ण कुमार ने हादसा होते देख दौड़ लगाई और युवक को खींचकर बाहर निकाला। जिससे उसकी जान बच गई। युवक को केवल मामूली खरोंचें आईं। जिनका उपचार स्टेशन पर स्थित डिस्पेंसरी में किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि आरक्षक की सतर्कता और त्वरित निर्णय ने एक संभावित गंभीर हादसे को टाल दिया। उन्होंने यात्रियों से यह भी अपील की कि वे चलती ट्रेन से चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें और केवल गाड़ी के पूर्णतः रुकने पर ही चढ़ें या उतरें।

Hot this week

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

लापरवाही ने ली बुजुर्ग की जान: आईटी पार्क में करंट लगने से माली की मौत

​भोपाल | राजधानी के आईटी पार्क परिसर में शनिवार...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

Topics

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img