Thursday, November 26, 2026
19.1 C
Bhopal

भोपाल में महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

भोपाल की कोकता मल्टी में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार रात की है। रविवार दोपहर पीएम के बाद बॉडी को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

मृतका की शादी को 15 साल बीत चुके हैं। उसके 8 और 12 वर्ष के दो बेटे हैं। पुलिस के मुताबिक अनिता अहिरवार पति मुकेश अहिरवार(35) मल्टी कोकता में रहती थी। शनिवार रात बच्चे घर के बाहर खेलने गए थे। पति हलवाई हैं और काम पर गए थे। कुछ देर में उनका 12 वर्षीय बेटा घर के अंदर पहुंचा।

उसने देखा की मां फांसी के फंदे पर लटकी हैं। उसने तत्काल पिता को मामले की जानकारी दी। पिता ने पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने शव को फंदे से उतारा। पति ने घर पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया।

रविवार को बॉडी पीएम के बाद परिजनों को सौंप दी गई। पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के मायके पक्ष ने भी कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पुलिस मामले की सभी एंगल पर जांच कर ही है।

Hot this week

ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर-क्लीनर को कटर से काटकर निकाला, एक गंभीर

रतलाम। जिले के नामली हाईवे पर गुरुवार को हुए...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

10वीं-12वीं के छात्रों को बड़ी राहत: अब 2 अंकों के प्रश्नों में भी मिलेगा विकल्प

माध्यमिक शिक्षा मंडल , मध्यप्रदेश ने कक्षा 10वीं और...

Topics

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

200 रुपए का बोनस देकर जीता भरोसा, फिर कारोबारी से ठगे 5.23 लाख

ग्वालियर। ऑनलाइन ट्रेडिंग और घर बैठे कमाई का लालच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img