Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

सड़क पर 1 युवक को बदमाशों ने पीटा

ग्वालियर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को तीन बदमाशों ने लात-घूसों और डंडों से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने भी आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना हजीरा थाना क्षेत्र के संजय नगर पुल के पास बुधवार रात करीब 8:00 बजे हुई। गदाईपुरा निवासी 19 वर्षीय योगेश दुबे बिरला नगर के एक मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में शशिकांत परमार और आयुष लोधी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसे रोक लिया।

बदमाशों ने योगेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब योगेश ने इसका विरोध किया, तो तीनों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। उन्होंने योगेश को सड़क पर पटककर लात-घूसों और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट में योगेश के सिर और हाथ में चोटें आई हैं।

पुरानी रंजिश में हुआ हमला

पुलिस के अनुसार, योगेश दुबे का मोहल्ले के शशिकांत परमार और आयुष लोधी से कुछ समय पहले विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए बदमाशों ने योगेश पर हमला किया। मारपीट की यह पूरी घटना वहीं खड़े एक अन्य व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली।

मारपीट के बाद योगेश ने हजीरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार रात को योगेश की मेडिकल रिपोर्ट और वीडियो के आधार पर शशिकांत परमार, आयुष लोधी और उनके एक अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की कही बात

मामले की जानकारी देते हुए हजीरा थाना सर्किल के सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि पुरानी रंजिश का बदला लेने दो युवकों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक युवक के साथ मारपीट करती थी। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, पीड़ित युवक की शिकायत पर मारपीट करने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

Topics

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img