Saturday, June 27, 2026
34.1 C
Bhopal

शिक्षा विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी को 1500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ शशिकांत मिश्रा के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई बालाघाट से जबलपुर स्थानांतरित होकर आए शिक्षक नन्हे सिंह धुर्वे की शिकायत पर की गई। शिक्षक नन्हे सिंह धुर्वे प्राथमिक शिक्षा पिपरिया में पदस्थ हैं और उन्होंने जून 2025 में कार्यभार ग्रहण किया था। स्थानांतरण के बाद उन्हें जुलाई में मिलने वाली वेतन वृद्धि और रुका हुआ वेतन जारी नहीं किया जा रहा था।

शिक्षक ने BEO कार्यालय के बाबू शशिकांत मिश्रा से संपर्क किया। मिश्रा ने काम करने में टालमटोल की और बाद में 2 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। बातचीत के बाद रिश्वत की राशि 1500 रुपए तय हुई।

शिक्षक नन्हे सिंह धुर्वे ने बुधवार को जबलपुर लोकायुक्त एसपी से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद गुरुवार दोपहर लोकायुक्त टीम ने BEO कार्यालय के बाहर शशिकांत मिश्रा को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

लोकायुक्त निरीक्षक बृजमोहन के अनुसार, आरोपी शशिकांत मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(B) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक राहुल गजभिए, बृजमोहन सिंह नरवरिया, निरीक्षक जितेंद्र यादव सहित लोकायुक्त की पूरी टीम शामिल थी।

Hot this week

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...

Topics

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img