Thursday, August 13, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में सरेराह युवक का अपहरण: लिव-इन पार्टनर से बातचीत का विरोध करने पर वारदात, तमाशबीन बने रहे लोग

क्राइम रिपोर्टर | भोपाल

राजधानी के प्रभात चौराहे पर रविवार दोपहर तीन नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एक युवक का सरेआम अपहरण कर लिया। हैरान करने वाली बात यह रही कि वारदात के वक्त मौके पर मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने भी युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। बुधवार को घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

विवाद की वजह: लिव-इन पार्टनर

​पुलिस के अनुसार, अपहृत युवक की पहचान इंडस्ट्रियल एरिया निवासी करण (27 वर्ष) के रूप में हुई है। करण की लिव-इन पार्टनर से कुछ युवक बात करते थे, जिसका वह विरोध करता था। इसी बात को लेकर शनिवार को करण का आरोपियों से विवाद हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने रविवार को वारदात को अंजाम दिया। आरोपी करण को बंधक बनाकर इंडस्ट्रियल एरिया ले गए, जहाँ उसके साथ जमकर मारपीट की गई।

टी स्टॉल के सामने से उठाया

​अशोका गार्डन निवासी एसी मैकेनिक जुबैर खान ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर वह प्रभात चौराहे के पास यादव टी स्टॉल पर था। तभी एक तेज रफ्तार कार आकर रुकी, जिसमें से तीन नकाबपोश निकले। बदमाश वहां खड़े करण को जबरन खींचकर कार में बैठाने लगे। करण खुद को छुड़ाने के लिए चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन चंद मिनटों में ही बदमाश उसे अगवा कर फरार हो गए।

कार मालिक की तलाश में पुलिस

राहगीर की शिकायत पर अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए वारदात में इस्तेमाल कार की पहचान कर ली गई है, जो अजय चौकसे नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस कार मालिक का पता लगा रही है ताकि घटना के वक्त गाड़ी चला रहे आरोपियों तक पहुँचा जा सके।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img