Thursday, February 26, 2026
22.9 C
Bhopal

तालाब में मछली मारने गया युवक नाव पलटने से डूबा

उज्जैन की घटिया तहसील के ग्राम सलामता में शुक्रवार को एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्राम बनेडिया निवासी 19 वर्षीय पवन बाथम मछली पकड़ने के लिए तालाब पर गया था, लेकिन नाव पलटने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। घंटों की तलाश के बाद भी शुक्रवार शाम तक युवक की लाश नहीं मिल पाई थी, लेकिन शनिवार सुबह उसके परिजनों ने तालाब से शव को तैरता हुआ पाया। पुलिस ने शनिवार को जिला अस्पताल में युवक का पोस्टमार्टम कराने के बाद लाश परिजनों के सुपुर्द की है।

नाव से जाल फेंकते समय हुआ हादसा

शुक्रवार दोपहर पवन गांव के तालाब पर मछली पकड़ने गया था। जब वह नाव पर सवार होकर मछलियों के लिए जाल फेंक रहा था, उसी वक्त नाव पलट गई। हादसे में पवन गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

हादसे के 18 घंटे बाद मिला शव

युवक के फूफा चुन्नी लाल बाथम ने बताया कि पवन के तालाब में नाव डूबने की सूचना मिली तो उन्होंने पहले पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोटर बोट से तैराक दल के साथ तालाब पर सर्चिंग की थी। दोपहर से ही देर शाम तक तालाब में युवक की खोजबीन की गई, लेकिन की लाश नहीं मिली थी। शनिवार सुबह युवक के परिजन एक बार फिर तालाब की ओर गए तो पवन की लाश पानी में तैरती हुई मिली। तत्काल पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने तालाब से लाश को निकालने के बाद जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद लाश परिजनों को सौंप दी है।

Hot this week

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

नाबालिग से ज्यादती: आरोपी वकील यावर खान को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा

​जबलपुर/भोपाल | ​भोपाल के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म और मानव...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

Topics

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img