Friday, March 13, 2026
27.8 C
Bhopal

भोपाल में खाद्य अधिकारियों से अभद्रता, गालियां दी

भोपाल में खाद्य विभाग के अधिकारियों से अभद्रता और गाली-गलौच करने का मामला सामने आया है। अधिकारी गैस एजेंसी पर जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान नाराज एजेंसी संचालक और उसके बेटे ने धक्का-मुक्की भी की।

मामले में कोहेफिजा थाना पुलिस ने सहायक आपूर्ति अधिकारी अशोक कुमार सत्यार्थी की रिपोर्ट पर प्रियंका इंडेन गैस एजेंसी के संचालक और उसके बेटे के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा, गाली-गलौच और धमकाने का केस दर्ज किया है। थाने में कार्रवाई के दौरान संचालक की अधिकारियों से भी जमकर बहस हुई। इसमें रुपए लेन-देन तक की बात सामने आई।

ग्राहकों को सिलेंडर नहीं मिल रहे थे, शिकायत पर पहुंचे थे

सहायक आपूर्ति अधिकारी सत्यार्थी ने बताया- शनिवार की शाम को शिकायत मिली थी कि प्रियंका गैस एजेंसी पर ग्राहकों को सिलेंडर की डिलेवरी 8-10 दिन से नहीं हुई है। इस पर मैं और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पुष्पराज पाटिल एजेंसी पर पहुंचे। जहां पहले से 10-11 ग्राहक खड़े थे। इनमें तीन महिलाएं भी थीं। जिनसे बयान लिए गए।

इसी दौरान एजेंसी का संचालक और उसका बेटा आया। जिन्होंने ग्राहकों को गाली-गलौच करके भगा दिया। वहीं, हमें जांच नहीं करने दी। इस दौरान मेरा हाथ पकड़कर एजेंसी के अंदर खींचा। दोनों मुझे कमरे में ले जाने लगे, लेकिन मैं बाहर निकल आया। वरना दोनों मेरे साथ कोई घटना भी कर सकते थे।

थाने में बहसबाजी का वीडियोइसके बाद सत्यार्थी कोहेफिजा थाने पहुंचे। यहीं पर संचालक और उसका बेटा भी आ गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर बहसबाजी भी हुई। पुलिस ने मामले को शांत कराया।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले नागरिकों...

शहर में साइबर ठगी का आतंक: दो वारदातों में पौने तीन लाख पार

​भोपाल | राजधानी में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

बैरसिया में रफ्तार का कहर: बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

​बैरसिया। क्षेत्र के तरावली जोड़ पर गुरुवार सुबह एक...

होटल में घुसकर कर्मचारी से मारपीट, चाकू दिखाकर मांगी 5 हजार की मंथली

​इंदौर। शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों...

Topics

भोपाल: पुराने केस में समझौते से इनकार पर युवक का कान काटा, हालत नाजुक

राजधानी के कोतवाली इलाके की वारदात, आरोपियों की तलाश...

भोपाल: LLB प्रथम वर्ष की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img