Monday, November 23, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल के पिपलानी में कुत्ते के साथ बर्बरता

भोपाल के पिपलानी इलाके में एक डॉग के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पिपलानी थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना 14 जनवरी की है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुत्ते के पैर और मुंह बांधकर बेरहमी से पीटा गया है। कुत्ते को गंभीर चोटें आईं।

गादियापुरा आनंद नगर, पिपलानी के निवासी चंपाराम राजपूत ने पुलिस को बताया कि, उन्हें रात में मोबाइल पर एक वीडियो आया, जिसमें एक अधमरा डॉग पड़ा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि कुत्ते को बेरहमी से पीटा गया है। उसे पैर और मुंह बांधकर तड़पता हुआ छोड़ दिया गया था।

चंपाराम ने पुलिस को बताया कि, वीडियो वायरल होने के बाद मैं खुद अपने मोहल्ले सिद्धार्थ लेक सिटी, आनंद नगर जाकर देखा तो कुत्ता बंधा हुआ पड़ा था। उस स्थान के घर के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज देखें। जिसमें दो अज्ञात व्यक्ति कुत्ते को बेरहमी से पीट रहे हैं और उठा कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Hot this week

घोड़े की लात से 39 वर्षीय ठेकेदार की मौत

भोपाल। पंचशील नगर में सड़क पर बंधे घोड़े की...

सीहोर में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाला दोस्त गिरफ्तार, चक्काजाम में भी हुआ था शामिल

सीहोर। इछावर क्षेत्र के भाऊखेड़ी गांव में शनिवार रात...

Topics

घोड़े की लात से 39 वर्षीय ठेकेदार की मौत

भोपाल। पंचशील नगर में सड़क पर बंधे घोड़े की...

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img