Thursday, October 8, 2026
33.1 C
Bhopal

भोपाल के 2 फ्लाईओवर का काम देखने पहुंचे विधायक

भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) में 27 करोड़ रुपए से बन रहा फ्लाईओवर मार्च में शुरू हो जाएगा। शनिवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने फरवरी तक ब्रिज का काम पूरा करने को कहा। उन्होंने हलालपुर बस स्टैंड से सीहोर नाके तक निर्माणाधीन फ्लाईओवर भी देखा।

फाटक फ्लाईओवर के बनने के बाद करीब 5 लाख आबादी को फायदा होगा। शनिवार को विधायक शर्मा ने बीडीए कॉलोनी, गुफा मंदिर के सामने हो रहे सड़क निर्माण सहित समय के फाटक रोड एवं संत नगर मुख्य मार्ग इंदौर रोड पर बन रहे फ्लाइओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

फरवरी के पहले सप्ताह में फिर दौरा विधायक शर्मा ने फाटक रोड पर बन रहे फ्लाइओवर निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि, मार्च तक फ्लाईओवर का काम पूरा कर लें। पीडब्ल्यूडी द्वारा कार्य पूर्णतः की ओर है, लेकिन रेलवे के भाग में तेजी लाने की जरूरत है। विधायक ने मुख्य मार्ग के फ्लाईओवर निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि, निर्माण की इस रफ्तार को मेंटेन रखें। बारिश से पहले जमीनी कार्य पूर्ण हो जाए, इसकी चिंता पीडब्ल्यूडी करें।

15 दिन में तेजी से करें नाली का काम

विधायक शर्मा ने गुफा मंदिर के सामने बन रहे सड़क निर्माण कार्य के अवलोकन के दौरान निर्देश देते हुए कहा कि, अगले 15 दिन में नाली का काम शुरू कर लें। नाली निर्माण में छोटे बड़े अतिक्रमणों को सख्ती के साथ हटाएं। सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान करने वालों पर कार्रवाई करें। सड़क निर्माण नागरिकों की सुविधा के लिए किया जा रहा है। इस सड़क निर्माण से इस रोड पर लगने वाली ट्रैफिक समस्या का स्थायी समाधान होगा।

Hot this week

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

राजधानी में थोक व्यापारियों का ‘नो-UPI डे’, 2 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन पेमेंट पर विरोध

​राजधानी भोपाल में आज गुरुवार को थोक दाल-चावल व्यापारी...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...

Topics

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img