Monday, July 13, 2026
32.3 C
Bhopal

भोपाल के 35 इलाकों में असर; गेहूंखेड़ा, वंदना नगर में भी सप्लाई नहीं

राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में रविवार को डेढ़ से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी।

जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें अरेरा कॉलोनी, ई-3, 4 और 5, गेहूंखेड़ा, कोहेफिजा, वंदना नगर, दीपड़ी, 10 नंबर मार्केट, लालघाटी चौराहा समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसलिए वे समय से पहले अपने जरूरी काम निपटा दें। ताकि, उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक ताज मार्केट, जीपीओ ऑफिस, लालघाटी चौराहा, कलेक्टोरेट, कोहेफिजा, कर्बला, वीआईपी गेस्ट हाउस, ईदगाह फिल्टर प्लांट, आकांक्षा अपॉर्टमेंट एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ई-3, 4 और 5, अरेरा कॉलोनी, 10 नंबर मार्केट, हरेकृष्णा मार्केट एवं आसपास।
  • सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चमन प्लाजा, डीके टॉवर, इंद्रपुरी, गिरनार कॉम्पलेक्स, छत्रसाल नगर एवं आसपास के क्षेत्र।
  • सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक सिग्नेचर ग्रीन, आपकी कॉलोनी एवं आसपास।
  • दोपहर 1 से 3 बजे तक दीपड़ी, रिदम पार्क एवं आसपास के इलाके।
  • दोपहर 3 से शाम 4.30 बजे तक गेहूंखेड़ा, कोलार तहसील कार्यालय, वंदना नगर, सेंट जोसेफ स्कूल, मधुबन हाइट्स, सांई रेजीडेंसी एवं आसपास के क्षेत्र।

Hot this week

भोपाल: पुरानी रंजिश में डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, बोरे में भरकर ले जा रहा था पड़ोसी

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया इलाके में रोंगटे खड़े कर...

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...

Topics

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

11 साल से फरार ‘सांसी गैंग’ का शातिर चोर भोपाल रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों का सामान काटने और नकदी-जेवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img