Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Bhopal

युवती के अपहरण और रेप का आरोपी गिरफ्तार:ग्वालियर से एटा ले जाकर किया दुष्कर्म,हरियाणा के झज्जर से पकड़ाया तीन हजार का इनामी

ग्वालियर पुलिस ने युवती को अगवा कर उससे दुष्कर्म के आरोपी को हरियाणा के झज्जर गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुरानी छावनी थाना पुलिस पिछले चार दिन से लगातार आरोपी का पीछा कर रही थी। बुधवार रात पुलिस टीम ने उसे हरियाणा के झज्जर से पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी पर तीन हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

मिलने बुलाकर जबरदस्ती ले गया था यूपी के एटा सितम्बर 2024 में राजस्थान के धौलपुर ​​​​की रहने वाली युवती पुरानी छावनी इलाके बहन के घर में रहने आई थी। कुछ ही दिन बाद उसके दोस्त बबलू जाटव का कॉल आया। बबलू ने उसे बताया कि वह उससे मिलने के लिए ग्वालियर आया है, इसलिए वह पुरानी छावनी चौराहा पर आ जाए। युवती मिलने पहुंची तो बबलू उसे साथ घूमने जाने की जिद करने लगा। इनकार करने पर बदनाम करने और उसके पिता व भाई को बता दोनों के संबंध के बारे में बताने की धमकी दी। धमकी से घबराई युवती उसके साथ जाने को राजी हो गई। बबलू उसे लेकर एटा अपने बहनोई के घर पर पहुंचा। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मौका मिलते ही पीड़िता वहां से भाग निकली। थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

एसपी ने घोषित किया इनाम आरोपी जब पुलिस के हाथ नहीं आया तो पुलिस कप्तान धर्मवीर सिंह ने तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया। इसके बाद आरोपी की तलाश की जिम्मेदारी एसआई आरपी गौतम, प्रधान आरक्षक कमल वर्मा, आरक्षक विक्रम तोमर और सूरज शर्मा को दी। पुलिस ने जब उसके घर दबिश दी तो वह अपने घर से गायब मिला। मोबाइल सर्विलांस से उसकी जानकारी जुटाई तो पता चल कि वह हरियाणा के झज्जर में है।

चार दिन की मशक्कत के बाद लगा हाथ आरोपी की तलाश के लिए पुलिस चार दिन से झज्जर में डेरा डाले हुए थी। बुधवार को आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर ग्वालियर वापस आ गई है।

Hot this week

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img