Wednesday, February 11, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल की गैस एजेंसी पर कार्रवाई

भोपाल के आयोध्या बायपास स्थित सैनी इंडेन गैस एजेंसी पर खाद्य और नापतौल विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इस एजेंसी के ट्रक में रखे सिलेंडर में 3 किलोग्राम तक गैस कम पाई गई। इस पर 90 सिलेंडर और ट्रक जब्ती में लिया गया।

जिला फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दरअसल, खाद्य विभाग और नापतौल विभाग के अधिकारियों को शिकायतें मिल रही थी कि सैनी इंडेन गैस एजेंसी से मिलने वाले सिलेंडर में गैस की मात्रा कम है। कार्रवाई के दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी तृणाल जांभोलकर, रायकवार आदि भी मौजूद थे।

डिलीवरी वाहन को रुकवाकर कार्रवाई की जांच के दौरान सागर एवेन्यू अयोध्या बायपास से सैनी इंडेक्स गैस एजेंसी के डिलीवरी वाहन नंबर-एमपी04 जीए7256 को रोककर एजेंसी कार्यालय में खड़ा किया गया। इसके बाद मौके पर नापतौल निरीक्षक को बुलाकर गैस सिलेंडर का तौल करवाया गया। तौल में 90 सिलेंडरों में से 45 सील पैक गैस सिलेंडर में निर्धारित मात्र 14.2 किलोग्राम से लगभग 3 किलोग्राम गैस कम पाई। उक्त सिलेंड्रर से कम की गई गैस 6 सिलेंडर में भारी पाई गई।

इसके बाद वाहन में लोड सभी 90 गैस सिलेंडर जब्त कर लिए गए। वहीं, ट्रक भी कब्जे में लिया, जो अयोध्या नगर थाने की सुपूर्दगी में दिया गया। सिलेंडर एजेंसी को सुपूर्द किए गए। इनकी कीमत करीब 5 लाख रुपए है। जिला कंट्रोलर जादौन ने बताया, प्रकरण तैयार कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Hot this week

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

Topics

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img