Wednesday, July 8, 2026
25 C
Bhopal

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने लाइसेंसी बंदूक की गोली से खुद को उड़ा लिया। हेमंत के मकान पर बैंक आफ महाराष्ट्र का कर्जा था और बैंक व राजस्व अधिकारी सोमवार को मकान की कुर्की करने पहुंचे थे। जैसे ही अफसरों ने लिखा पढ़ी शुरू की हेमंत ने रूम में आकर गोली मार ली। घटना के बाद बैंक और राजस्व अधिकारी गायब हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विजय नगर टीआई सीके पटेल के अनुसार सोमवार शाम करीब 5 बजे की है।

हेमंत ब्रह्मवंशी इंदौर प्रिमियर कापरेटिव बैंक(आईपीसी) में मैनेजर रहा है। उसने स्कीम-74 को बंधक रख कर बैंक आफ महाराष्ट्र(जूनी इंदौर) से ऋण लिया था। किस्तें जमा न करने करने बैंक द्वारा कोर्ट से कुर्की का आदेश करवाया था।

सोमवार को बैंक के कुमार गौतम तिलक राज ,मोनिक मिश्रा और पटवारी पूनम के साथ मकान सील करने पहुंचे थे। जैसे ही अफसरों ने लिखापढ़ी शुरु की हेमंत ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद बैंक और राजस्व अधिकारी गायब हो गए। सूचना मिलते ही एसीपी पराग सैनी और फोरेंसिक अफसर मौके पर पहुंचे तो पता चला बैंक और राजस्व अधिकारी तो गायब हो गए हैं।

उनके मोबाइल भी बंद आ रहे है। पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया है। पुलिस बैंक अफसरों से जानकारी जुटा रहे है। करीब दो करोड़ रुपये का ऋण की बात सामने आई है।

अफसरों ने तीन बार धमकाया,राजस्व अफसर भी घर आए

  • स्वजन ने बताया हेमंत के विरुद्ध लंबे समय से केस चल रहा था। राजस्व कोर्ट द्वारा नोटिस जारी किए थे। बैंक अधिकारी और राजस्व अधिकारी धमकाने आए थे। मकान कुर्क करने की धमकी दी थी।
  • राजस्व कोर्ट द्वारा कुर्की के आदेश मिलने पर अफसरों ने कहा मकान सील करना है। उस वक्त हेमंत सो रहे थे। वह बीमार भी थे। उन्होंने घबरा कर सिर में गोली मार ली।
  • पुलिस के अनुसार हेमंत के दो मोनिल और वैभव बेटे है। एक बेटी है। घटना के वक्त पत्नी और बेटे घर पर ही थे। उनके पास करोड़ों रुपये कीमती पैतृक संपत्ति है।
  • हेमंत के पिता एसडी ब्रह्मवंशी नगर पालिका में पदस्थ रहे है। उनकी करोड़ों रुपये की संपत्ति है। जानकारी के अनुसार हेमंत नशा करते थे और उन्होंने कर्जा लिया था।

Hot this week

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...

Topics

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img