Wednesday, February 18, 2026
24.1 C
Bhopal

ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर गिरी गाज

शहर के स्वास्थ्य संस्थानों में कार्य के प्रति लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ पर सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। 9 जुलाई को आयोजित एक्सटेंडेड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में गैरमौजूद रहने पर संबंधितों के खिलाफ वेतन कटौती और कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, नटखट चौराहा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित त्यागी शिविर में बिना पूर्व सूचना के गैरहाजिर पाए गए। इस पर उनके खिलाफ सात दिन के वेतन की कटौती करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों की अनदेखी और हितग्राहियों को लाभ से वंचित रखने को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।

ओपीडी समय में गैरहाजिर मिले दो स्वास्थ्यकर्मी

मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, दशमेश नगर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आयुष्मान सिंह और नर्सिंग ऑफिसर दुर्गेश्वरी पटैया ओपीडी समय में संस्था से गैरमौजूद रहे। दोनों को कारण बताओ नोटिस के साथ सात दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है। सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि समय पर स्टाफ की अनुपस्थिति से मरीजों को इलाज में दिक्कत होती है। ऐसे में उन्हें सिविल अस्पताल या जिला अस्पताल की शरण लेनी पड़ती है। संबंधितों को जवाब देने के लिए कहा गया है, संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

पत्नी ही निकली पति की कातिल, ‘पुजारी’ प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का षड्यंत्र

​मंडला। जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सुमित...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img