Monday, April 27, 2026
31.1 C
Bhopal

वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स में महिला आरक्षक रीना गुर्जर को 2 सिल्वर मेडल जीतने पर डीजीपी मकवाणा ने दी बधाई

वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में रीना गुर्जर ने बढ़ाया मध्य प्रदेश पुलिस का मान

डीजीपी कैलाश मकवाणा से आज वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में रजत पदक जीतने वाली आरक्षक रीना गुर्जर ने पुलिस हैडक्वाटर में सौजन्‍य मुलाकात की। इसके साथ ही डीजीपी ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में कराते एवं काता इवेंट दो सिल्वर मेडल प्राप्‍त कर देश, प्रदेश एवं मध्यप्रदेश पुलिस को गौरवान्वित करने पर आरक्षक रीना गुर्जर को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

डीजीपी ने कहा-
कहा कि रीना गुर्जर की यह अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि मध्यप्रदेश पुलिस के अनुशासन, संकल्प और क्षमता का प्रतीक है। यह जीत केवल पदक नहीं, बल्कि हमारी संगठनात्मक ऊर्जा, महिला सशक्तिकरण और आत्मबल की वैश्विक पहचान है। मध्‍यप्रदेश पुलिस को रीना पर गर्व है। उल्‍लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पुलिस बल की आरक्षक रीना गुर्जर ने विश्व स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अमेरिका के अलबामा (विनीपेग) में आयोजित World Police & Fire Games 2025 में कराते एवं काता इवेंट में दो रजत पदक जीतकर भारत और मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया है। रीना गुर्जर इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली मध्यप्रदेश पुलिस की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने प्रदेश पुलिस के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

अमेरिका में आयोजित हुई थी यह प्रतियोगिता

यह प्रतियोगिता 27 जून से 6 जुलाई 2025 तक अमेरिका के अलबामा (विनीपेग) में आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में 75 से अधिक देशों के पुलिस एवं अग्निशमन विभागों से जुड़े खिलाड़ियों ने भाग लिया।

आरक्षक रीना गुर्जर भोपाल के थाना यातायात में पदस्थ हैं

आरक्षक रीना गुर्जर जिला राजगढ़ की निवासी हैं और वर्तमान में थाना यातायात, भोपाल में पदस्थ हैं। उन्होंने अपने अभ्यास और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किसी विशेष सुविधा की प्रतीक्षा नहीं की, बल्कि टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल में स्वप्रेरणा व आत्मअनुशासन से लगातार अभ्यास कर यह मुकाम हासिल किया है।

रीना इससे पहले भी कई मेडल जीत चुकी हैं

रीना पूर्व में भी वर्ल्ड पुलिस गेम्स में 1 स्वर्ण व 1 रजत पदक अर्जित कर चुकी हैं, और विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी कई पदक प्राप्त कर चुकी हैं।

Hot this week

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...

Topics

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...

योगा क्लास जाते समय पीछा करता था पड़ोसी, महिला की शिकायत पर FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर में एक शर्मनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img