Friday, June 19, 2026
30.2 C
Bhopal

मीट दुकान संचालक पर ₹50 हजार का जुर्माना

भोपाल में सावन के पहले दिन शुक्रवार को मीट दुकानों को लेकर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। जोन-17 के हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर मीट दुकान के संचालक पर 50 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। कुल 12 केस में बनाए गए। वहीं, अतिक्रमण को लेकर भी कार्रवाई की गई। वहीं, वार्ड-21 में जर्जर भवन को तोड़ दिया गया।

जोन-17 के स्वास्थ्य अधिकारी रामरतन लोहिया ने गंदगी करने पर बॉम्बे चिकन शॉप संचालक और सप्लायर पर यह कार्रवाई की। बिना लायसेंस के चिकन, मटन का व्यवसाय करने, गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर 50 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। अन्य प्रकरणों में करीब 12 हजार रुपए वसूले गए।

जर्जर भवन से हादसा होने का डर निगम अमले ने जोन-2 के अंतर्गत वार्ड-21 में जर्जर भवन को तोड़ने की कार्रवाई की। जुमेराती जनकपुरी में वर्ष 1945 में बना भवन काफी जर्जर हो गया था। इसे निगम अमले ने जमींदोज कर दिया।

इन इलाकों से हटाया अतिक्रमण शुक्रवार को करोंद हाउसिंग बोर्ड, एलबीएस हॉस्पिटल, द्वारका नगर, अशोका गार्डन मंडी चौराहा, परिहार चौराहा, दुर्गेश विहार कॉलोनी, अयोध्या नगर, कोलार सनखेड़ी, गिरधर परिसर, चूना भट्टी, जेके हॉस्पिटल, डी-मार्ट, बीमाकुंज, पंचशील नगर, भारत माता चौराहा, टीटी नगर गुरुद्वारा, स्मार्ट सिटी क्षेत्र, लिंक रोड नं-1, 2 और 3, जवाहर चौक आदि क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।

करोंद हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध रूप से बनाए गए छप्पर, बोर्ड, एंगल आदि अतिक्रमण को हटाया। अमले ने टीटी नगर गुरुद्वारा के सामने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। स्मार्ट सिटी क्षेत्र में रखी 1 अवैध गुमठी जब्त किया गया।

लिंक रोड-2 किनारे अतिक्रमण कर लगाए गए ठेलों को हटाया गया। सड़क पर रखी भवन निर्माण सामग्री और फुटपाथों पर अवैध रूप से लगाई गई दुकानों को भी हटाया गया।

सड़क किनारे खड़े 15 कंडम वाहन जब्त इधर, जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने मिलकर कई इलाकों से सड़क किनारे खड़े कंडम वाहन जब्त किए गए। 15 से ज्यादा गाड़ियां जब्त की गई। नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी जब्त की गई। यह कार्रवाई जहांगीराबाद से शुरू हुई, जो कई इलाकों में चलती रही। करीब छह ट्रक सामान भी जब्त किया गया।

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img