Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

थाना हबीबगंज ने मानव तस्करी के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

राजधानी भोपाल की थाना हबीबगंज पुलिस ने मानव तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है | जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों के विरुद्ध शहर के थानों में कई मामले दर्ज है | हबीबगंज पुलिस ने आरोपी प्रदीप जैन उर्फ पंडित (40) और दुर्गाबाई कस्बे (30) को कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया | मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही आरोपी बहुत ही शातिर है | इसके साथ ही मानव तस्करी गैंग के सदस्य रोशनी सुनील व अन्य नाम के आरोपी अभी तक फरार हैं | पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसका पता जल्द पुलिस लगा लेगी |

यह पूरा मामला
थाना हबीबगंज में 6 फरवरी 2025 को सूचनाकत उम्र 48 साल निवासी अरेरा कॉलोनी भोपाल ने एफआईआर दर्ज कराई कि मेरी बेटी कोचिंग नहीं गई थी तो मेरी पत्नी ने बच्ची को कोचिंग ना जाने को लेकर डाल दिया था फिर उसी दिन शाम बच्ची घर से बिना बताए कहीं चली गई | जिसके बाद थाना हबीबगंज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर अपहर्ता को 5 जुलाई 2025 को फतेहपुर जिला सीकर राजस्थान से दस्तेयाब किया | न्यायालय में अपहर्ता ने बताया कि घर से अपनी दोस्त अंकित के पास झालावाड़ राजस्थान गई थी जहां से अंकिता को मालूम चला कि अपर्ता को पुलिस ढूंढ रही है और उसके भोपाल स्थित घर और मोहल्ले में पहुंच रही है | अंकित ने अपनी नंद दुर्गा कस्बे जो भोपाल में रहती है को अपहर्ता को पुलिस थाने में पेश करने को कहा इसके बाद कुसुम विश्वकर्मा से बालिका को मिलाया इसके बाद कुसुम ने अपहर्ता को अपने घर द्वारका नगर बजरिया में रखा | वहीं अपहर्ता ने बताया की 29 जून 2025 को अपनी साथी रोशनी और प्रदीप जैन लड़के की ओर से सुनील के साथ मिलकर बालिका को जिला आरोन में ले जाकर नरेंद्र कुमार निवासी फतेहपुर जिला सीकर राजस्थान को रुपए लेकर शपथ पत्र पर शादी कर दी |

मानव तस्करी के इन शातिर आरोपियों को पकड़ने में इन लोगों की रही अहम भूमिका

थाना प्रभारी हबीबगंज संजीव कुमार चौकसे ने मामले की गंभीरता को पहले ही भाप लिया था इसके बाद उन्होंने तुरंत टीम गठित कर आरोपियों को धरदबोचा इसके साथ ही थाना हबीबगंज के उप निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी उपनिरीक्षक मुक्त शर्मा उप निरीक्षक शिवेंद्र पाठक समेत थाना हबीबगंज स्टाफ ने इस मामले को सुलझाने में काबिले तारीफ भूमिका निभाई है |

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img