Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

जनसुनवाई में एडीएम ने सुनी लोगों की समस्या

मेरी चार बेटियां हैं और परिवार किराए से रहता है। पति फल का ठेला लगाते हैं। जिससे परिवार का भरण-पोषण होता है। मैंने 2 साल पहले मुकेश राठौर से 25 हजार रुपए उधार लिए थे। जिसमें से 15 हजार लौटा दिए थे। बाकी बचे 10 हजार रुपए के बदले अब मुकेश सवा लाख रुपए मांग रहा है। न देने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।’

मंगलवार को कलेक्टोरेट में हुई जनसुनवाई में कुम्हारपुरा पीरगेट निवासी संतोषीबाई ने एडीएम भूपेंद्र गोयल से यह शिकायत की। संतोषीबाई ने बताया कि मुकेश 10 हजार रुपए के बदले सवा लाख रुपए मांगकर अड़ीबाजी कर रहा है। जब उससे पैसे लिए थे, तब गारंटी के तौर पर दो खाली चैक लिए थे। उन्हें बैंक में डालकर जेल भेजने की बात कह रहा है। इस मामले में कार्रवाई की जाए। जनसुनवाई में कुल 96 आवेदन आए।

इन्होंने भी शिकायत की

  • शाहजहांनाबद के बद्रीप्रसाद ने बताया, उनके तीन बेटे और एक बेटी है। वे किराए के मकान में रहते हैं। दूसरे नंबर का बेटा कपिल मजदूरी करता है। कुछ दिन पहले बैंक का ऑफर आया और 84 हजार रुपए का लोन दिया। महीने की किश्त 4 हजार 21 रुपए बना दी। 8 महीने तक बराबर किश्त जमा की गई। लेकिन फिर मेरी और बेटे की तबीयत खराब हो गई। इससे 4-5 महीने की किश्त ड्यू हो गई। अब 1 लाख 5586 रुपए का नोटिस भेजा है। इससे बेटा टेंशन में रह रहा है।
भोपाल के कलेक्टोरेट में मंगलवार को जनसुनवाई में कुल 96 आवेदन आए।

भोपाल के कलेक्टोरेट में मंगलवार को जनसुनवाई में कुल 96 आवेदन आए।

  • रफत जहां पति मो. फरीद खान निवासी शौकत महल ने शिकायत की कि आदिल मीर और फराज अली ने बिजली का मीटर और गाड़ी ले ली। अब वे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसकी थाने में भी शिकायत की है।
  • छत्रपति शिवाजी कॉलोनी के एनके सिंह ने गणेश मंदिर के पास होशंगाबाद रोड से आशाराम नगर कटारा हिल्स होते हुए बायपास को जोड़ने वाली मास्टर प्लान की सड़क के मुआवजे की बात कही।
  • करोंद निवासी रामजीलाल माहोर ने धोखाधड़ी से प्लाट की रजिस्ट्री कर 4 लाख 20 हजार रुपए हड़पने की शिकायत की।
  • ग्राम पंचायत अगरिया के लोगों ने पिछले पांच साल और वर्तमान कार्यकाल में किए गए निर्माण कार्यों की जांच किए जाने की मांग की।

Hot this week

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

Topics

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img