Thursday, April 23, 2026
33.9 C
Bhopal

MP 2 फरवरी 2026 की फटाफट बड़ी खबरें

मध्य प्रदेश के रेलवे विकास को एक बार फिर बड़ी रफ्तार मिली है। केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए 15,188 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड एलोकेशन किया है, जो कांग्रेस शासनकाल के औसत बजट से करीब 24 गुना अधिक बताया गया। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर परियोजनाओं को तेजी से शुरू करने और तय समय में पूरा करने के लिए प्रयास कर रही हैं।
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप, प्रदेश को अप्रैल के अंत तक 7500 नए पुलिस आरक्षक मिल जाएंगे। विभाग की योजना है कि 15 अप्रैल तक अंतिम परिणाम जारी कर दिए जाएं और मई के पहले सप्ताह तक चयनित अभ्यर्थियों को पदभार ग्रहण करा दिया जाए।
इंदौर के प्रतिष्ठित MGM मेडिकल कॉलेज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल ने हॉस्टल के ब्लॉक-बी में आत्महत्या कर ली। ग्वालियर के रहने वाले अंतरिक्ष की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
टीकमगढ़। शहर के बैकुंठी मोहल्ले में सोमवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने मानवता और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैकुंठी मोहल्ला निवासी सतेंद्र यादव दूध विक्रय का कार्य करता है। कुछ दिन पहले उसकी गाय के बछड़े की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके बाद गाय ने दूध देना बंद कर दिया। दूध निकलवाने के उद्देश्य से आरोपी ने मृत बछड़े का सिर काटकर दीवार पर टांग दिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
इंदौर–भोपाल हाईवे पर कचनारिया जोड़ के पास सोमवार दोपहर एक बाइक सवार को कार ने कट मार दिया, जिसको थोड़े आगे जाकर बाइक सवार ने रोका और चर्चा कर ही रहा था कि तभी एक युवा ने अवैध बंदूक से फायर कर दिया, जिससे पैर में गोली लगी।घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। आष्टा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे में तीनों आरोपियों को हथियार और कार सहित गिरफ्तार कर लिया।
बालाघाट। स्कूल की छुट्टी के बाद उन्हें घर छोड़ने वाली वैन हादसे का शिकार हो गई। घटना सोमवार अपराह्न 3.30 बजे की है। लांजी से साडरा मार्ग पर साडरा स्थित निजी स्कूल बापू आदर्श के छोटे बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही वैन सड़क किनारे खड़े हार्वेस्टर से टकरा गई। इसमें वैन चालक की लापरवाही सामने आई है। हादसे की असल वजह स्पष्ट नहीं है। लोग संभावना जता रहे हैं कि सड़क पर सामने से किसी वाहन को बचाने के चक्कर में या नींद की झपकी आने के कारण चालक वैन से नियंत्रण खो बैठा होगा। वैन में क्षमता से अधिक 12 बच्चों को बैठाया गया था। चालक सहित सभी बच्चों को चोट आई है, लेकिन तीन बच्चों को गंभीर चोटें आईं है। सभी को लांजी के सिविल अस्पताल भेजा गया है।

Hot this week

वृद्धा पर हमला कर लूटने वाला बदमाश 48 घंटे में गिरफ्तार, राजगढ़ का निकला आरोपी

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बुजुर्ग महिला पर...

भोपाल के 40 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के लगभग 40 प्रमुख इलाकों में गुरुवार...

इंदौर: वीडियो कॉल नहीं उठाने पर युवती ने दी जान, आखिरी मैसेज में लिखा- ‘अब तुम खुश रहना’

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के जनता क्वार्टर में बुधवार...

निर्दयी माता-पिता: ढाई साल की मासूम को 400 KM दूर सड़क पर छोड़ा, भोपाल से गिरफ्तार

​भोपाल/श्योपुर: राजधानी भोपाल के एक दंपति की संवेदनहीनता ने...

Topics

वृद्धा पर हमला कर लूटने वाला बदमाश 48 घंटे में गिरफ्तार, राजगढ़ का निकला आरोपी

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बुजुर्ग महिला पर...

भोपाल के 40 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के लगभग 40 प्रमुख इलाकों में गुरुवार...

निर्दयी माता-पिता: ढाई साल की मासूम को 400 KM दूर सड़क पर छोड़ा, भोपाल से गिरफ्तार

​भोपाल/श्योपुर: राजधानी भोपाल के एक दंपति की संवेदनहीनता ने...

बैंक मैनेजर युवती से क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर 2.47 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img