Thursday, February 19, 2026
25.1 C
Bhopal

एडवाइजरी कंपनी कर्मचारी को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

इंदौर के तेजाजी नगर में एडवाइजरी कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी की हादसे में मौत हो गई। घर लौटते समय उसे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वह अपने माता-पिता इकलौता बेटा था।

तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक घटना नायता मुंडला की है। यहां पर अनुराग (24) पुत्र दिलीप जादौन निवासी असरावद खुर्द को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर घायल अनुराग को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। यहां पर उसकी मौत हो गई।

करीब एक घंटे तक अनुराग अपने घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां ने अनुराग के मामा राजेन्द्र सिंह सिसौदिया को कॉल किया। उन्होंने अनुराग के नंबर पर कॉल किया तो पता चला कि उसका एक्सीडेंट हुआ है। इसके बाद परिवार अस्पताल पहुंचा।

माता-पिता का इकलौता बेटा अनुराग अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसके पिता किसानी करते हैं। ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद अनुराग विजय नगर में एडवाइजरी कंपनी में काम कर रहा था। वह बाइक से ही ऑफिस जाता था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

फर्नीचर कॉरीगर को डंपर ने मारी टक्कर, मौत

खुड़ैल रोड पर रात में एक फर्नीचर का काम करने वाले कारीगर को डंपर ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम सिध्दू (49) पुत्र लीलाधर शर्मा निवासी पैडमी है। हादसे में सिद्धू की बाइक दूर तक घसीटा गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

Hot this week

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...

निशातपुरा: पोर्च में खड़ी नई स्कॉर्पियो चोरी, पुलिस ने FIR दर्ज करने में लगाए 4 दिन

भोपाल | राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चोरों...

मां के बॉयफ्रेंड ने किया बेटी से रेप

भोपाल | राजधानी के पिपलानी इलाके से रिश्तों को...

Topics

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...

मां के बॉयफ्रेंड ने किया बेटी से रेप

भोपाल | राजधानी के पिपलानी इलाके से रिश्तों को...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img