Saturday, September 26, 2026
25.1 C
Bhopal

रीवा में 3 महीने से लापता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता:विभाग ने केंद्र पर अब तक नहीं की नई नियुक्ति

रीवा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लगभग 3 महीने से लापता है। उसका पता लगाने पुलिस से लेकर महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी परेशान हैं। ऐसे में वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जिस केंद्र में पदस्थ है, वहां की व्यवस्था भी भगवान भरोसे ही चल रही है। विभाग की तरफ से पुलिस को 1 महीने पहले आवेदन दिया गया था, जिसमें पुलिस से जल्द से जल्द आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को ढूंढने की मांग की गई थी। इधर, पुलिस जल्द पता लगाने की बात कह रही है।

महिला बाल विकास क्रमांक 2 गंगेव परियोजना अधिकारी शंकरधर त्रिपाठी ने बताया कि पद्मा तिवारी नाम की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अगस्त 2024 से गायब हैं। मामले की रिपोर्ट संबंधित थाना मंनगवा में विभागीय स्तर पर कर दी गई है। इसकी जानकारी महिला बाल विकास संयुक्त संचालक कार्यालय और जिला महिला बाल विकास कार्यालय की ओर भेज दी गई। उनके पति की मौत हो चुकी है।

परियोजना अधिकारी ने यह भी बताया कि यह मामला वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है। 4 महीने बीत चुका है, विभागीय स्तर पर सुपरवाइजर के प्रतिवेदन पर मंनगवा पुलिस को विभागीय स्तर पर गुम होने का लिफाफा पैक कर भेजा गया। इसके अलावा जिला महिला बाल विकास और विभाग के संयुक्त संचालक को भी जानकारी भेज दी गई है।

रिक्त पद के लिए कार्रवाई शुरू परियोजना अधिकारी शंकर द्विवेदी का कहना है कि सारे दस्तावेज विभागीय स्तर पर एकत्र करके कार्रवाई के लिए भेज दिए गए हैं। रिक्त पद के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसडीएम कार्यालय में भी इसकी जानकारी दी है। कार्यकर्ता का नंबर बंद है। उसके तीन बच्चे हैं। हमने परिजनों से संपर्क किया तो उनका कहना है कि वह निजी कारण से कहीं बाहर गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कार्यकर्ता के साथ एक पुरुष भी लापता हुआ है, प्रेम प्रसंग होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

पूरे मामले में एसपी विवेक सिंह का कहना है कि 13 नवंबर को इस संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ था। थाना प्रभारी को तत्काल गुमशुदा की तलाश के निर्देश दिए गए हैं।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img