Wednesday, February 25, 2026
30.2 C
Bhopal

राजीनामा नहीं करने से नाराज बदमाश ने की फायरिंग

भोपाल के टीटी नगर इलाके में मंगलवार रात करीब 12 बजे आधा दर्जन बदमाशों ने एक ड्राइवर को घेर लिया। आरोपियों ने उस पर एक पुराने केस में समझौता करने का दबाव बनाया। फरियादी ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया। तब बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और दो राउंड फायर कर दिए। एक भी गोली पीड़ित को नहीं लगी है। पुलिस ने स्पॉट से कारतूस का खाली खोखा बरामद किया है। पुलिस ने हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

एएसआई जसराम सिंह यादव के मुताबिक प्रियदर्शनी नगर में रहने वाले 21 वर्षीय लोकेश अहिरवार ट्रैवल्स एजेंसी में ड्राइवरी करते हैं। मंगलवार की रात 11:54 बजे वह अपने घर के पास गली में खड़ा हुआ था। तभी आरोपी तिलक कामले, प्रिंस, पूरब विश्वास, स्माइली उर्फ तनिष्क, प्रियांश, निहाल और अन्य वहां आ गए। दोनों पक्षों के बीच करीब एक साल पहले विवाद हुआ था। उस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में समझौता करने के लिए बदमाश उस पर दबाव बना रहे थे।

इनकार सुनते ही पीटना शुरू कर दिया

आरोपियों ने समझौते की बात से इनकार सुनते ही फरियादी को जमकर पीटा। आरोपियों ने डराने के लिए उस पर कट्टे से दो राउंड फायर कर दिए। एक गोली दीवार में जा लगी। इसके बाद आरोपी धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। गोली चलने की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी भी की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का पूर्व में आपराधिक रिकार्ड रहा है। बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Hot this week

पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया तनाव में पति ने सुसाइड कर लिया

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी इलाके के रायपुर गांव...

श्रद्धालु के गहने और नकदी चुराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.50 लाख का माल बरामद

​ओंकारेश्वर | तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं को निशाना...

Topics

श्रद्धालु के गहने और नकदी चुराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.50 लाख का माल बरामद

​ओंकारेश्वर | तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं को निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img