Saturday, February 21, 2026
30.6 C
Bhopal

भोपाल में आर्किटेक्ट ने किया महिला से रेप:गर्भवती होने पर अबॉर्शन कराया

भोपाल के रातीबढ़ में रहने वाली महिला की पहचान आर्किटेक्ट से हो गई। पति से अलग रह रही महिला के छोटे मोटे कामों में आरोपी मदद करने लगा। शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ रेप किया। महिला के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया।

अब आरोपी ने महिला से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। तब पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने युवक की मां और भाई को भी आरोपी बनाया है। उन्हें आरोपी अमन तिवारी की करतूतों की जानकारी थी। गर्भपात कराने में भी मां और भाई ने मदद की थी।

प्राइवेट नौकरी करती है पीड़िता

पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय महिला प्राइवेट नौकरी करती है। उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। तीन साल पहले काम के सिलसिले में उसकी पहचान अमन तिवारी से हुई थी। कुछ समय में ही उनके बीच मुलाकातें होने लगीं। नजदीकी बढ़ी तो जून 2023 में अमन घुमाने के बहाने महिला को रातीबड़ इलाके के एक रिसोर्ट में लेकर गया।

विरोध करने पर आरोपी ने दिया शादी का झांसा

यहां पर मुलाकात के दौरान उसने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। महिला ने जब विरोध किया तो युवक ने उसे जल्द ही शादी करने का झांसा दे दिया। इसके बाद उसने महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पिछले दिनों महिला ने गर्भवती होने की बात अमन को बताई तो उसने अपने भाई और मां को आगे करते हुए महिला को समझाइश दिलवाई तथा उसका गर्भपात करा दिया।

गर्भपात के बाद शादी से मुकर गया आरोपी

गर्भपात के बाद जब महिला ने शादी करने को कहा तो अमन ने शादी करने से मना कर दिया। बार-बार कहने के बाद भी जब वह शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। रातीबड़ पुलिस ने अमन के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। इस प्रकरण में अमन के भाई और मां को भी सह आरोपी बनाया गया है।

Hot this week

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...

तलाक के केस के दौरान बस ड्राइवर ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

खंडवा | जिले के छैगांवमाखन थाना क्षेत्र में एक...

Topics

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img