Thursday, October 22, 2026
30.8 C
Bhopal

भोपाल में कार में नाबालिग से दुष्कर्म

भोपाल। कोहेफिजा क्षेत्र में कार में नाबालिग से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और फिर धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसकी कार में ही किशोरी से दुष्कर्म किया था और घटना के दौरान वह कार ड्राइव कर रहा था। बता दें शाहपुरा क्षेत्र निवासी पीड़िता की शिकायत पर दो फरवरी को पुलिस ने केस दर्ज किया था।

इसके साथ ही अगले दिन तीन फरवरी को मुख्य आरोपित 19 वर्षीय ओसाफ अली खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार शाम को पुलिस ने दूसरे आरोपित माज खान की गिरफ्तारी भी कर ली है।

मछली कांड में आरोपित जिम संचालक का भाई है माज

आरोपित माज खान का संबंध भोपाल के कुख्यात मछली कांड से भी जुड़ा है। वह उसी प्रकरण में आरोपित जिम संचालक मोनिस खान का भाई है। मोनिस फिलहाल एमडी तस्करी मामले में जमानत पर है। कोलार में जिम संचालित करने वाले मोनिस पर आरोप है कि वह जिम में ट्रेनिंग करने वाले युवक-युवतियों को प्रोटीन डाइट के नाम पर ड्रग्स दे रहा था।

Hot this week

रैपिडो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एमपी नगर के शिवाजी नगर की घटना

भोपाल: एमपी नगर थाना इलाके के शिवाजी नगर स्थित...

संविदा बिजली कर्मचारियों का गोविंदपुरा में आज प्रदर्शन, नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग

भोपाल: बिजली कंपनियों के संविदा अधिकारी और कर्मचारी नियमितीकरण...

भोपाल: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे 13 वर्षीय छात्र की इलाज के दौरान मौत

भोपाल: रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ में दिल दहला देने...

जेपी अस्पताल: डॉक्टरों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर अड़े चिकित्सक

भोपाल: जयप्रकाश जिला अस्पताल (जेपी अस्पताल) में वेतन और स्टाइपेंड...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img