Monday, April 13, 2026
36.3 C
Bhopal

खनिज विभाग के अमले पर हमला

सिंगरौली में खनिज विभाग के अमले पर रेत माफिया ने हमला कर दिया। टीम के साथ मारपीट की। गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। फिर भाग निकले। हालांकि, फरार होते वक्त वे अपनी दो गाड़ियां मौके पर ही छोड़ गए।

वारदात मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे बैढ़न थाने की खुटार चौकी के सामने की है।

अतिरिक्त खनिज अधिकारी विद्याकांत तिवारी ने बताया- रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि देवसर इलाके में हाइवा से अवैध रेत ले जाई जा रही है। मैं अपने दो सहयोगियों के साथ बरगवां पहुंचा। वहां हाइवा को रोककर जब दस्तावेज मांगे। ड्राइवर के पास वैध कागज नहीं थे।

टीम जब हाइवा को लेकर बैढ़न थाने की तरफ जा रही थी, तभी चार-पांच गाड़ियों में कुछ बदमाश पीछे आने लगे। खुटार चौकी के सामने उन्होंने हमारी गाड़ियों को घेर लिया। इसके बाद हमला कर दिया।

गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच कर रहे खुटार चौकी प्रभारी साहब लाल सिंह ने कहा, ‘रात 2:45 बजे हमले की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो चुके थे। माइनिंग अमले की तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। अपराधी अपनी दो गाड़ियां छोड़कर भाग गए। इन सभी वाहनों को चौकी परिसर में रखा गया है।

शासकीय काम में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रारंभिक पड़ताल में हमलावरों की एक गाड़ी देवसर के अमितेश द्विवेदी और दूसरी अंबुज पाठक से संबंधित पाई गई है। इसी आधार पर आगे की जांच जारी है।

इससे पहले मामले की जानकारी मिलने के बाद देर रात पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे थे।

पुलिस की तीन टीमें छापा मार रहीं एसपी सिटी पुन्नू परस्ते ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए बताया कि पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं, जो छापामार कार्रवाई करके आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है। जल्द ही सभी हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

Topics

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img