Saturday, June 27, 2026
35.1 C
Bhopal

रिटायर्ड अधिकारी के घर से ₹70 हजार की चोरी

भोपाल के कोहेफिजा इलाके की इन्द्र विहार कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक रिटायर्ड अधिकारी के घर से दिनदहाड़े 70 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। दो महिलाएं घरेलू काम करने के बहाने घर में घुसीं और अलमारी में रखे पैसे लेकर फरार हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, इन्द्र विहार कॉलोनी निवासी सुभाष चन्द्र सूरी (80) एक रिटायर्ड अधिकारी हैं और अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। 11 मार्च की दोपहर उनकी पत्नी घर के बाहर ठेले से सब्जी खरीद रही थीं, तभी दो महिलाएं वहां पहुंचीं और घरेलू काम के बारे में पूछने लगीं। बुजुर्ग महिला के सहमति देने पर दोनों महिलाएं घर में काम करने लगीं।

करीब दोपहर 3 बजे, जब महिलाएं चली गईं, तब सूरी दंपती ने अलमारी चेक की तो उसमें रखे 70 हजार रुपए गायब मिले। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और हुलिए के आधार पर दोनों महिलाओं की तलाश जारी है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

Topics

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img