Thursday, February 19, 2026
19 C
Bhopal

भोपाल में ऑटो चालक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

भोपाल के रातीबड़ इलाके में शुक्रवार तड़के शराब के नशे में एक ऑटो चालक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह देर रात शराब पीकर घर लौटा था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक पूजा कॉलोनी निवासी रंजीत सिंह पुत्र कमल सिंह (35) ऑटो चालक था। वह शराब पीने का आदि था। विवाद के चलते उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर उससे अलग निशातपुरा में रहती है और जॉब करती है। गुरुवार की देर रात रंजीत शराब के नशे में घर पहुंचा था। शुक्रवार तड़के सुबह परिजनों ने शव को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया।

फाइनेंस ऑटो की इंस्टालमेंट को लेकर भी परेशान रहता था

जांच में सामने आया कि उसने किस्तों पर ऑटो ले रखा था, और लोगों से कर्ज भी लेकर रखा था। जिसकी किस्त भी चुका नहीं पा रहा था। ऐसे में वह परेशान था। पुलिस का अनुमान है कि डिप्रेशन में आकर उसने आत्महत्या की है।

ईटखेड़ी में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत

ईटखेड़ी इलाके में रहने वाले संजय साहू (30) पुत्र भूर सिंह निवासी रायपुर गांव ईटखेड़ी मजदूरी करता था। गुरुवार रात को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टियां करता देख परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संजय अविवाहित था, सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

Topics

अनुशासन या अति? स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने के आरोप पर हंगामा

पिपलौदा (बछोड़िया): रतलाम जिले के एक सरकारी स्कूल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img