Sunday, April 5, 2026
23.1 C
Bhopal

बी फार्मेसी की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत:भोपाल से कर रही थी पढ़ाई

भोपाल में बी फार्मेसी की पढ़ाई कर राही एक छात्रा की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह बैतूल के बोरदेही के इटावा की रहने वाली थी। मंगलवार को परीक्षा देने जाते समय वह अचानक बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का मानना है कि उसे कार्डियक अरेस्ट हुआ था।

कॉलेज जाते समय बेहोश होकर गीरी

जानकारी के मुताबिक श्रुति (22) बी फार्मेसी के अंतिम वर्ष की छात्रा थी। वह कोलार इलाके में रहने वाले अपने मामा अनुज सोनी के घर से परीक्षा देने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी कॉलेज जा रही थी। इसी बीच वह रास्ते में बेहोश होकर गिर पड़ी। जानकारी मिलते ही परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां श्रुति का इलाज शुरू किया गया, लेकिन कुछ देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घर लाया जा रहा पार्थिव शरीर

उसे कार्डियक अरेस्ट आना बताया जा रहा है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वह दस दिन पहले ही बैतूल के इटावा से भोपाल पहुंची थी। उसे हृदय संबंधी समस्या भी थी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भोपाल पहुंचे। जिसके बाद श्रुति का पार्थिव शरीर इटावा लाया जा रहा है।

श्रुति के पिता सरविंद्र सोनी बैतूल के बोरदेही क्षेत्र के इटावा के निवासी हैं। वे एक बाइक मैकेनिक है।

Hot this week

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img