Sunday, August 16, 2026
24.1 C
Bhopal

धनकुबेर निकला है ARTO संतोष पाल, घर में बनवा रखा था मिनी थियेटर

ईडब्ल्यूओ के छापे से भ्रष्ट अफसरों में बेचैनी अगला नंबर किसका

जबलपुर ARTO के 10 हजार वर्गफीट के महल जैसे मकान में ऐश-ओ-आराम के तमाम इंतजाम मिले हैं। EOW की टीम को ARTO संतोष पाल और उनकी क्लर्क पत्नी रेखा पाल के पास से जो संपत्ति मिली है वह उनकी आय से 650% ज्यादा है। इनके दस्तावेज और अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक AFRTO संतोष पाल को छापे की भनक पहले ही लग चुकी थी। इसके बाद वह कुछ लग्जरी सामान दूसरी जगह शिफ्ट कर रहा था। ऐसे में EOW की 30 सदस्यों की टीम को देर रात ही कार्रवाई करनी पड़ी। कौन सा सामान कहां भेजा गया यह जानकारी जुटाई जा रही है। जब टीम बुधवार देर रात छापा मारने पहुंची तो रेखा पाल घर में नहीं मिलीं। रेखा ARTO ऑफिस में ही क्लर्क हैं।

घर में मिले सोने-चांदी के जेवर और कैश

गुरुवार सुबह भी EOW की टीम ने संतोष पाल की संपत्तियों की छानबीन शुरू की। इसमें 16 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर मिले। ARTO के शताब्दीपुरम स्थित घर में बेसमेंट के अलावा तीन माले भी हैं।

जब्त दस्तावेजों के आधार पर संपत्ति का आंकलन होगा
पुलिस अधीक्षक EOW देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत का कहना है कि सर्चिंग जारी है। संतोष और उनकी पत्नी रेखा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी जब्ती जारी है। जो भी दस्तावेज मिलेंगे उनके आधार पर संपत्ति का आकलन किया जाएगा।

Hot this week

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...

Topics

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img