Sunday, August 16, 2026
25.1 C
Bhopal

राजू श्रीवास्तव की हालत फिर गंभीर:कॉमेडियन सुनील पाल बोले- राजू के ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत एक बार फिर गंभीर हो गई है। बुधवार की देर रात से उन्हें बार-बार दौरे पड़ रहे हैं। डॉक्टरों ने उनके सिर का सीटी स्कैन कराया तो दिमाग के एक हिस्से में सूजन मिली है। उनके बड़े भाई सीपी श्रीवास्तव ने बताया, ”दिमाग में सूजन के चलते पानी मिला है। डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक बताई है।”

परिवार के लोग और कई रिश्तेदार दिल्ली AIIMS पहुंचे हैं। राजू श्रीवास्तव के लिए दवा के साथ अब दुआओं का भी सहारा लिया जा रहा है। कैलाश खरे के सुझाव पर काशी विश्वनाथ धाम और उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप हो रहा है। गोविंदा के घर पर भी महामृत्युंजय जाप कराया जा रहा है।

कॉमेडियन सुनील पाल ने रोते हुए वीडियो जारी किया। इसमें कहा,” राजू के ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया है। बेहद क्रिटिकल कंडीशन बनी हुई है। डॉक्टरों को भी समझ नहीं आ रहा है कि वे क्या करें”

पीआरओ गर्वित नारंग के मुताबिक, उनकी सेहत में थोड़ा सुधार हुआ है। सुबह डॉक्टर्स भी काफी घबरा गए थे।

Hot this week

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...

Topics

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img