Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में 9 साल की बच्ची से बैड टच:पॉश टाउनशिप में बायोमैट्रिक में अंगुली लगाने के बहाने गार्ड ने छेड़छाड़ की, गिरफ्तार

भोपाल में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना बागसेवनिया की एक पॉश टाउनशिप की है। 50 साल के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी के मुताबिक, ‘बच्ची खेलने के लिए टाउनशिप से बाहर गई थी। शाम को टाउनशिप लौटी। अंदर जाने के लिए बायोमैट्रिक डिवाइस से एंट्री होती है। गार्ड ने बच्ची की अंगुली बायोमैट्रिक डिवाइस में लगाने के बहाने उसे बैड टच किया।’

घटना के बाद बच्ची घबरा गई और हांफते हुए घर पहुंची। मां के पूछने पर उसने घटना के बारे में बताया। इसके बाद फौरन परिजन थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने जब्त किए हैं। आरोपी कब से काम कर रहा था, उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है, पुलिस जांच कर रही है।

बच्ची की काउंसिलिंग की गई

बच्ची के परिजन का कहना है कि घटना के बाद से उसका रो-रोकर बुरा हाल है, वो बहुत घबराई हुई है। पुलिस ने बच्ची की काउंसिलिंग की है। उसकी देखरेख की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img